बिहारशरीफ, मार्च 5 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रबुद्ध नागरिक मंच का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम शशांक शुभंकर को ज्ञापन देकर वार्ड नंबद 31 सकुनत मोहल्ला स्थित सरकारी जमीन की मापी कर इसे अतिक्रमणमुक्त कराने की अपील की है। प्रतिनिधिमंडल में मंच के संयोजक मो. जाहिद अंसारी, अनिल पटेल, योग गुरु डॉ. मनोज कुमार, एसएस प्रभाकर व सरफराज शामिल थे। संयोजक मो. जाहिद अंसारी ने बताया कि सकुनत स्थित गैर मजरुआ आम मरघट की पैमाइश पुलिस पदाधिकारी की देख रेख में कराने की मांग रखी गई है। ताकि मरघट के पश्चिम में स्थित गैर मजरुआ पइन बची रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.