एटा, अप्रैल 30 -- मंगलवार को सकीट में स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत प्रसव केन्द्रों को सील करने की कार्रवाई की है, जिससे अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी डा. सुधीर मोहन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों दुकान बंद कर भाग गए। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को अपंजीकृत नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. सुधीर मोहन के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सकीट में छापामार कार्रवाई की। टीम ने कस्बा में संचालित रेवतीराम यादव, रितू राजपूत के अपंजीकृत क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों क्लीनिक में अवैध रूप से प्रसव कराने का कार्य किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सील करने की कार्रवाई की है। टीम में प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.