मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में श्रमिकों और गरीबों को गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए नया कानून पास हुआ। उस कानून का नाम विकसित भारत-रोजगार की गारंटी और आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) दिया गया। इस कानून के तहत पुराने मनरेगा के कानून में बहुत सकारात्मक सुधार करने के बाद नया कानून बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह खास तौर से किसान भाइयों और श्रमिकों, मजदूरों के कल्याण के लिए बनाया गया। वह मझवां विधानसभा के पहाड़ी ब्लाक के दुबेपुर मसारी गांव में आयोजित चौपाल में जुटे ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थीं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मनरेगा में सुधार क्यों आवश्यक था, क्या-क्या सुधार किया गया। सबसे अहम बात यह है...