कन्नौज, नवम्बर 7 -- कन्नौज। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला अस्पताल सीएमएस डॉ शक्ति बशु ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए स्वस्थ आहार नियमित व्यायाम और तंबाकू व शराब से दूरी बनाएं रखना महत्वपूर्ण है। समय-समय पर नियमित जांच से कैंसर का पता जल्दी लगाया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक तनाव कम करने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने से भी कैंसर के जोखिम को घटाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, तथा गर्भाशय ग्रीवा (सरवाइकल) कैंसर जैसे गंभीर रोगों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने प्रारंभिक लक्षणों की पहचान समय पर जांच और इलाज के महत्व पर जोर दिया। जनमानस को जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वस्थ जीवनशैली तंबाकू और शराब स...