मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। स्प्रिंगफील्ड्स सेक्टर-10, नया मुरादाबाद में शिक्षकों के लिए "कक्षा प्रबंधन तकनीक" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा संचालन की प्रभावी, सकारात्मक एवं व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की संसाधन विशेषज्ञ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित और निहारिका शेर रहीं। डॉ. प्रतीक्षा दीक्षित ने बताया कि कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की मनोवृत्ति को समझना, समय प्रबंधन, कक्षा में सहभागिता बढ़ाना और आत्म-अनुशासन विकसित करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...