चंदौली, सितम्बर 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा बुधवार को सकलडीहा पहुंची। टिमिलपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा एक सितंबर से शुरू होकर 14 सितंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों का भ्रमण करेंगी। कलश यात्रा नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, चंदौली और बरहनी ब्लॉक का भ्रमण करते हुए सकलडीहा ब्लॉक में पहुंची। जहां सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर पर सकलडीहा चेतना केंद्र पर डॉ. रमा शंकर वर्मा जी के नेतृत्व गायत्री के लोगों का माल्यार्पण और आरती कर स्वागत किया गया। ज्योति कलश यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करती हुई अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान पूरा वातावरण गायत्री मंत्र से गुंजायमान रहा। लोगों ने अपने...