नवादा, मार्च 26 -- वारिसलीगंज, निसं मंगलवार को थाना क्षेत्र की मंजौर पंचायत के सुल्तानपुर गांव स्थित सकरी नदी में बने गड्ढे में बालू धंसने से एक किशोर फंस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्रामीण धर्मेंद्र प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। नदी में बालू निकासी के कारण गड्ढा बन गया था। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर नदी में बने गड्ढे में खेल रहा था। तभी बालू धंस गया और वह उसमें दब गया। फलतः उसकी मौत हो गई। साथ रहे बच्चों ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। परिजनों ने नदी में बने गड्ढे से बालू हटाकर उसे बाहर निकाला। आनन फानन में गांव स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के पास इलाज के लिए लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत के बाद कृषक पिता धर्मेंद्र, माता मंजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.