जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सकरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में टेंपो चालक 40 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अस्लानपुर गांव के निवासी वीरेंद्र प्रसाद सकरी पेट्रोल पंप से टेंपो में गैस भरकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक वीरेंद्र प्रसाद विकलांग होने के बावजूद टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.