पटना, फरवरी 20 -- राज्य सरकार ने वर्षों से बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों को फिर से चालू कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इन दोनों चीनी मिलों को दरभंगा और मधुबनी के 2401 गांवों के किसान अपना गन्ना देंगे। गन्ना की आपूर्ति करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने शुक्रवार को रैयाम चीनी मिल के लिए 1018 और सकरी चीनी मिल के लिए 1383 गांवों को आरक्षित कर दिया। ताकि दोनों चीनी मिलें संबंधित गांवों के किसानों से गन्ना की खरीद कर सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर दोनों चीनी मिलों को खोलने की कार्ययोजना बनायी गयी है। मधुबनी जिले के सकरी और दरभंगा जिले के रैयाम चीनी मिल का संचालन सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने इन दोनों चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना की आपूर्ति करने के लिए गांवों को आर...