नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Sakat Chauth 2026: सकट चौथ का व्रत संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात में चांद के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि सकट चौथ पर गणेश जी और चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं। अगर आप भी सकट चौथ का व्रत रख रही हैं, तो चांद की पूजा से जुड़ी ये 10 जरूरी बातें जरूर जान लें.1. चंद्र दर्शन का सही समय देखें सकट चौथ का व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाता है। इसलिए पहले से अपने शहर का चांद निकलने का समय पता कर लें। यह भी पढ़ें- सकट चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा? नोट कर लें चंद्रोदय का सही समय2. स्नान के बाद ही पूजा करें शाम के समय या चंद्र दर्शन से पहले स्नान कर लें। साफ वस्त्र पहनकर ही पूजा की तैयारी करें।3....