नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Sakat Chauth Ka Chand: सकट चौथ को तिलवा चौथ, तिल-कुटा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुण्ड चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 6 जनवरी को सुबह 8:01 बजे से शुरू होकर 07 जनवरी की सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। चंद्रोदय छह जनवरी को चतुर्थी तिथि में ही होगा, इसलिए व्रत इसी दिन मंगलवार को रखा जाएगा। शाम को गणेश पूजा के बाद तिल-गुड़ से तैयार तिलकुट का भोग लगाया जाएगा। प्रीति योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जबकि रात 8:21 बजे के बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा। इसके साथ ही धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह एक साथ गोचर करेंगे जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। सकट चौथ के व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन करने के बाद किया जाता है। आइए जानते हैं सकट चौथ पर चंद्र को अर्घ्य देने की विधि व चांद न दिखने पर कैसे करें पूजा-इस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.