सासाराम, जनवरी 6 -- सासाराम, निज संवाददाता। जिले में सकट चौथ पर महिलाओं ने मंगलवार की सुबह स्नान के बाद पूरे दिन उपवास रखी। वहीं शाम के समय गणपति पूजन और चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर संतान को दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिले की विभिन्न बाजारों में स्थित फलों व पूजा सामग्रियों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं कपड़े की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। मंदिरों में महिलाओं द्वारा गायी जा रही गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.