देवरिया, फरवरी 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब में युवक की हुई हत्या के 39 दिन बाद शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनका रो- रो कर बुरा हाल था। मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एजाज अहमद(40) पुत्र स्व.करीमुल्ला सऊदी अरब के अवाद अहमद अल- शादी मंजरा में निजी ड्राइवर के रूप में कार्य करते थे एवं उसी मालिक के वर्कशॉप में फर्नीचर का कार्य भी करते थे। वे लगभग 7 वर्षों से उसी मालिक के यहां कार्यरत थे। 30 दिसंबर 2025 को सऊदी अरब में धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गयी थी, परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिवार में मातम पसर गया। उनकी पत्नी फातिमा खातून ने सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर से मिलकर शव भारत मंगाने व आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को एजाज का शव 39 बाद उनके पैतृक गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.