आशिक हुसैन, अप्रैल 17 -- दो दिन पहले की केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 2025 के लिए हज कोटा बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। मंत्रालय ने कहा था कि इस साल के लिए हज कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है, जो 2024 के 170,000 से ज्यादा है। इसके अलावा गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की घोषणा कर बड़ी राहत दी कि सऊदी अरब ने 10,000 हज तीर्थयात्रियों के लिए फिर से हज पोर्टल खोल दिया है, ताकि छूटे यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी भारत की कूटनीतिक संबंधों के जरिए ही संभव हो सका है। बावजूद इसके, जम्मू-कश्मीर से एक निराश करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इस साल हज यात्रियों की संख्या में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हज यात्रा 04 मई से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि 2024 की तुलना मे...