गिरडीह, जनवरी 20 -- गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मौत लगभग तीन महीने पूर्व 24 अक्टूबर 2025 को गोली लगने से सऊदी अरब में हो गई थी। मौत के बाद से आज पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र ऋषि (05) और रौशन (03) हैं। विजय का शव नहीं आने से उनके घर का चूल्हा ठीक से नहीं जल रहा है। परिजन हर दिन शव के इंतजार में रहते हैं। पति का शव सऊदी अरब से मंगाने को लेकर पत्नी बसंती देवी बार-बार सरकार से मुआवजा के साथ ही शव भेजने की गुहार लगा रही है। मौत के बाद से आज पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। लगभग तीन महीने बीतने के बावजूद न तो शव भारत आया और न ही परिवार को कोई सहायता मिली, अब घर में मातम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.