बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। विदेश में रह रहे बेटे का अपहरण करने की झूठी सूचना देकर साइबर अपराधियों ने 60 हजार रुपये का फ्राड किया है। जालसाजों ने बेटे को बचाने के एवज में तुरंत 60 हजार रुपये की मांग की। सहमे पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए अपने एक रिश्तेदार की मदद से पैसा भी ट्रांसफर करा दिया। बाद में जब ठगी की जानकारी हुई तो सन्न रह गया। एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने आला अफसरों से शिकायत प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। प्रकरण में लालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज थानाक्षेत्र के रमपुरवा बानपुर निवासी बेचूराम ने शिकायती-पत्र में बताया कि उनके पास मोबाइल पर गत छह नवंबर सुबह करीब नौ बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करते ही उन्हें बताया गया कि तुम्हारा जो सऊदी अरब में है, उसका बेटे का अपहरण हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.