हापुड़, फरवरी 20 -- बिजनौर शहर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हसीनुद्दीन के पुत्र मोहम्मद शाहवेज उर्फ शहरोज (31 वर्ष) की सऊदी अरब के मक्का में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिछले पांच वर्षों से मक्का में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शाहवेज अपनी कार से विजिट पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शाहवेज को किसी तरह कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे और उनकी मौत हो गई। जैसे ही हादसे की खबर बिजनौर स्थित उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े भाई नदीम ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.