लखनऊ, फरवरी 15 -- स्टेटस रिपोर्ट- -दोनों तरफ 200-200 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही - सई नदी पर दो लेन का 90 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मोहनलालगंज क्षेत्र में जबरैला के पास सई नदी पर बन कर तैयार पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मिट्टी भराई का काम पूरा होने के बाद अब डामरीकरण का काम किया जा रहा है। संभावना है कि मार्च की शुरुआत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद पुल से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। पुल शुरू होने से मोहनलालगंज होते हुए उन्नाव से कानपुर जाना आसान हो जाएगा। उन्नाव की तरफ से मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ आने में भी सुविधा होगी। सई नदी पर हालांकि एक पुल है जो कि काफी पुराना है। इसकी चौड़ाई मात्र मात्र 05.50 मीटर ही है। जिसके कारण बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान पुल पर अक्सर जाम...