हरदोई, फरवरी 16 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में सई नदी की पटरी पर बेहोशी की हालत में मिले मजदूर की जिला अस्पताल में रविवार की देर रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के छोटा विजगवा निवासी नन्हे भैया मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी आगम ने बताया कि उसके एक छह वर्ष का पुत्र शशिकांत है। तीन पुत्री हैं। इसमें सौम्या, शबनम, साध्वी है। अगमा के मुताबिक रविवार की सुबह नन्हे भैया खेत पर जाने की बात कह कर निकला था। उसी दिन दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि नन्हें भैया सही नदी की पटरी पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उसे इलाज के लिए टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने नन्हे भैया को जिला अस्पताल के लिए रेफ...