कौशाम्बी, दिसम्बर 30 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को सरस हाल सभागार में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना वर्ष 2025-26 को लेकर बैठक हुई। छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों के संस्था स्तर पर लंबित होने के मामले में जल्द निस्तारण करने के सीडीओ ने निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने संस्था स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई 31 दिसंबर की शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, ये भी कहा कि अन्यथा की स्थिति में उत्तरदायी संस्था के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.