सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संस्था नगर अपना के अध्यक्ष चंदन डे के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषो के प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई। अभियान के दौरान वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थल सहित शहर में स्थापित अन्य छह महापुरुषो के प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की गई। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों तक इनके सम्मान में इन स्थानों का सजावट फूल गमलों से तथा प्रतिदिन सफाई किया जाता था। लेकिन विगत कुछ महीने में यह स्थल अपेक्षित है। नगर अपना द्वारा रविवार को महापुरुषों के प्रतिमाओं पर साफ सफाई की गई। मौके पर संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...