लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज, विद्यांत इंटर कालेज और विद्यांत प्राइमरी विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक विक्टर नारायण विद्यांत की जन्म जयंती के तहत संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। यहां मेधावी विद्यार्थियों को विद्यांत मेडल से पुरस्कृत किया गया। साथ ही वार्षिक पत्रिका साक्षी का भी लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि वीएन विद्यांत के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के हित में अपनी संपदा दान कर दी थी। यह समाज और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण भाव था। प्राचार्य प्रोफेसर धर्म कौर ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में छात्रों के प्रदर्शन को एक मूल परंपरा बताया। प्रो. राजीव शुक्ला ने इस कार्यक्रम को शैक्षणिक योग्यता और सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मानित ...