उन्नाव, अगस्त 30 -- उन्नाव। शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन में विद्यालय के संस्थापक राम शंकर त्रिपाठी का 98 वां जन्मदिवस धूम धाम से मनाया गया। यज्ञ हवन पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कुछ अनुभवों को आए हुए अतिथियों के साथ साझा करते हुए आशीष वचन प्रदान किया। जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विद्यालय के संस्थापक को जन्म दिन की बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर काव्य पाठ का मंच भी सजाया गया। काव्य पाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान विद्यालय के उपप्रबंधक हरिहर दीक्षित, कोषाध्यक्ष आशादीन तिवारी, विभाष मिश्र, शालिनी मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, स्वामीनाथ द्विवेदी, भानू मिश्रा, विमल द्विवेदी आदि रहे। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.