फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महानगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव से चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तो कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए नए पदाधिकारी मनोनीत किए। किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक डॉ.मयंक भटनागर की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अमरदीप एजुकेशन ग्रुप के विश्वदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ.रजनी यादव, मुख्य वक्ता आईवे स्कूल की नंदनी यादव ने प्राइवेट स्कूलों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। चुनाव से चयनित महानगर अध्यक्ष सौरभ लहरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील राना, मीडिया प्रमुख रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष अर्चिका अग्रवाल, महिला सह सचिव गुंजन दीक्षित को शपथ ग्रहण कराई। डॉ.मयंक भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.