धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद, विशेष संवाददाता टैरिफ विवाद के बावजूद अमेरिका के संस्थागत निवेशक अभी भी भारतीय कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सिंगापुर के बाद बीसीसीएल अब अमेरिका में अपने आईपीओ को लेकर रोड शो की तैयारी में है। सोमवार को न्यूयॉर्क में रोड शो की योजना है। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं निदेशक तकनीक संजय सिंह शुक्रवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए। मालूम हो कि इसी साल बीसीसीएल का आईपीओ लांच होने जा रहा है। मामले पर बात करने पर विशेषज्ञों ने बताया कि रोड शो का अर्थ कोई कंपनी, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले संभावित संस्थागत निवेशकों से मिलने और अपनी कंपनी के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न शहरों का दौरा करती है। इसका उद्देश्य निवेशकों का विश्वास जीतना है। निवेशकों को कंपनी की भविष्य की संभावनाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.