लखनऊ, फरवरी 9 -- -विश्व भारती पुरस्कार जबलपुर के प्रो. रहसबिहारी द्विवेदी को -महर्षि बाल्मीकि पुरस्कार अयोध्या के डा. देवीसहाय पाण्डेय को लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम द्वारा वर्ष 2022 के पुरस्कारों हेतु चयनित विद्वानों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2022 का 'विश्व भारती पुरस्कार जबलपुर के प्रो. रहस बिहारी द्विवेदी को दिया जाएगा तथा महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार अयोध्या के डा. देवीसहाय पाण्डेय 'दीप को दिया जाएगा। महर्षि व्यास पुरस्कार वाराणसी के प्रो. आन्जनेय शास्त्री तथा महर्षि नारद पुरस्कार वाराणसी के प्रो. गोपबन्धु को दिया जाएगा। उ.प्र. संस्कृत संस्थानम् द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 के पुरस्कार के लिए चयनित विद्वानों की सूची इस प्रकार हैः- वर्ष 2022 के पुरस्कार हेतु चयनित विद्वानों की सूची विश्वभारती...