दरभंगा, जून 21 -- दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का नागरिक अभिनंदन समारोह आगामी 22 जून को जुबली हॉल में होगा। इस कार्यक्रम की सफलता के निमित्त जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने शुक्रवार को जुबिली हॉल का निरीक्षण कर विचार-विमर्श किया। मौके पर नवमनोनीत बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार झा को जिलाध्यक्ष ने पाग और दुपट्टा से सम्मानित किया। मौके पर जिला संगठन प्रभारी केदार नाथ भंडारी, राज कुमार झा, प्रदीप महतो, विनोदानंद झा, नागेंद्र पासवान, मनोज ठाकुर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.