प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। श्री रामदेशिक संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री वैष्णो आश्रम, दारागंज से संबद्ध शिक्षक अवनीश कुमार त्रिपाठी को वेतन न दिए जाने और कथित रूप से प्रताड़ित करने के मामले में उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत) रामाज्ञा कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह से रिपोर्ट मांगी है। पैरालिसिस से पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाबू फिटनेस प्रमाणपत्र के नाम पर वेतन रोक रहे हैं। जबकि नियमावली में छुट्टी का अधिकार प्रबंधक एवं प्राचार्य को प्राप्त है। उच्च न्यायालय का भी स्पष्ट आदेश है कि पैरालाइज व्यक्ति को हर माह दवा के लिए वेतन दिया जाए। वहीं डीआईओएस पीएन सिंह का कहना है कि वेतन जारी करने के लिए शिक्षक अवनीश से नियमानुसार चिकित्सकीय अवकाश का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.