दरभंगा, अप्रैल 27 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल से चल रहा शिक्षकेतर कर्मचारियों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शनिवार की शाम समाप्त हो गया। कर्मचारी संघ की ओर से हड़ताल समाप्ति एवं सोमवार से काम पर वापस लौटने की घोषणा कर दी गई है। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से विवि प्रशासन को राहत मिली है। हड़ताल के कारण पूरे सप्ताह विवि मुख्यालय के कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार झा एवं सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम कुलसचिव के साथ संघ की वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई। इसमें कर्मचारियों की मांग पर सहमति जताते हुए आश्वस्त किया गया कि सोमवार को कुलपति के स्तर से कार्यान्वयन आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया गया जिस पर कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.