मधुबनी, दिसम्बर 23 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य में नामांकन से अब तक वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। ऐसे छात्र-छात्राएं जरूरी औपचारिकताओं को पूरी कर 31 दिसंबर तक इन कक्षाओं में ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि सत्र नियमित करने के लिए परीक्षाओं को ससमय आयोजित किया जाना है। ऐसे में 31 दिसंबर के बाद नामांकन की सुविधा विस्तारित नहीं की जाएगी। सत्र 2025-26 में उपशास्त्री (2025-27), शास्त्री (2025-29) एवं आचार्य (2025-27) के लिए द्वितीय चक्र का ऑनलाइन नामांकन जारी है। छात्रों को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। नोडल पदाधिकारी, यूसीएमएस, डॉ. रामसेवक झा के अनुसार 2024-25 का नामांकन डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 31 दिसंबर ही है। सभी विभागाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.