मेरठ, फरवरी 8 -- उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा संस्कृत परीक्षा वर्ष 2026 को सुचितापूर्ण, नकलविहीन संपन्न कराने को सचल दल का गठन किया है। परीक्षा 19 से 28 फरवरी 2026 तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ राजेश कुमार द्वारा सचल दल प्रभारी द्वारा प्रतिदिन प्रत्येक पाली की निरीक्षण आख्या संकलित कर संस्कृत परिषद् की ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। सचल दल प्रभारी के रूप में प्रशांत चौधरी, उप-प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, मेरठ को नामित किया है। दल में हेमलता, अनुज अग्रवाल, इन्द्र कुमार, रीतिका शर्मा, अंकिता जैन को सदस्य बनाया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे व द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से होगी। संस्कृत परीक्षा के लिए दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सदर को एकमात्र परीक्षा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.