फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 15 अप्रैल से 20 मई तक आवेदन होंगे। इस परीक्षा में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। जनपदीय संयोजिका डॉ.दिव्या शुक्ला ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं के लिए आवेदन की तिथि 2 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्र छात्रायें साइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। इसमें जनपद स्तरीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मंडल के लिए भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.