सुपौल, मार्च 13 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। भले ही आधुनिकता के चकाचौंध में बुजुर्गों के मान-सम्मान में कमी आ गई है, लेकिन यह तो मानना पड़ेगा कि आज भी बुजुर्गों की सीख अनुकरणीय है। इसका अनुपम उदाहरण बसंतपुर प्रखंड के संस्कृत निर्मली गांव में देखने को मिला। जहां हजारों की तादाद में उमड़े बुजुर्गों के सैलाब ने फूलों की होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल समाज के सामने पेश की। संस्कृत निर्मली स्थित बुजुर्ग संसाधन केंद्र परिसर में बुजुर्गों के लिए समर्पित संस्था हेल्पेज इंडिया के सहयोग से अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के बैनर तले वार्षिक बैठक सह वृद्धों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हेल्पेज इंडिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल, सचिव कंचन देवी, कोषाध्यक्ष बच्चेलाल मंडल, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.