पिथौरागढ़, फरवरी 10 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) डीडीहाट में संस्कृत विषय के प्रवक्ताओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मंगलवार को प्रशिक्षण के आखिरी दिन मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षाविद व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब इसका प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्राप्त ज्ञान व कौशल का विद्यालयों में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। डायट के प्राचार्य भास्करानंद पांडे ने बताया कि 5से9 फरवरी तक आयोजित प्रशिक्षण में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए संस्कृत प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान चंद्रशेखर मखौलिया, विनोद बसेड़ा, चन्द्रा पंत, रघुनाथ भट्ट, विन...