लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सीजी सिटी स्थित द संस्कृति स्कूल में शुक्रवार को आयोजित 'मृदंगम-एक सांस्कृतिक संध्या' में कला और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। अजारा अर्थकम्युनिटी व लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से हुये इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कला-संवर्धन, युवा सहभागिता तथा भगवद्गीता के जीवंत एवं शाश्वत संदेश को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ना था। कार्यक्रम ने मूल्य-आधारित शिक्षा, नैतिक नेतृत्व और सांस्कृतिक चेतना के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। अजारा अर्थकम्युनिटी की संस्थापक अदिति कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मधुर बाँसुरी वादन, पुनीत एवं उनकी टीम द्वारा संयोजित प्रभाव...