हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता पंतनगर विश्वविद्यालय के डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने कहा कि संस्कृति सुरक्षित रहेगी तभी देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के संरक्षण के लिए हिंदुओं का संगठन और हिन्दू जागृति अनिवार्य है। डॉ. कश्यप ने कहा कि हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा। उन्होंने बताया कि 1925 में डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने अपने देश के इतिहास और अपने अतीत को देखा। देश की कथा और व्यथा का भाव उनके मन में जागृत हो गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकमात्र लक्ष्य और विचार हिन्दुओं का संगठन और हिन्दू जागृति था। डॉ. कश्यप ने बताया कि हिंदू कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.