हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। धात संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय धातु प्रतिभा महोत्सव प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में हुआ। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में लोकगीत, लोकनृत्य, वेशभूषा, पारंपरिक कला ऐपण और साइंस प्रतियोगिता जैसे सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक विषयों पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट रहे। उन्होंने सफल आयोजन के लिए धात संस्था को बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत रखने के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। संस्था के संस्थापक रविकांत राजू ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिनेश आर्या, आनन्द प्रकाश सचिव धात संस्था, आशा जाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.