टिहरी, फरवरी 19 -- भिलंगना ब्लॉक के सिल्यारा गांव में संकल्प सिद्धि पत्रिका का विमोचन पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी ने किया। पूर्व विधायक ने पत्रिका के प्रकाशन के लिए सभी ग्रामवासियों एवम् प्रबुद्ध लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमारी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। जिसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए। सेवानिवृत्त समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल ने बताया कि पत्रिका में भदूरा पट्टी के गल्याखेत गांव की सभी जातियों की वंशावली के साथ ही धार्मिक, सामाजिक, एवम् सांस्कृतिक लेखों को पत्रिका में सम्मिलित किया गया है। कहा कि सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए क्षेत्र का इतिहास आवश्यक है। इस मौके पर उम्मेद चौहान, हुकम सिंह रावत, सूरत सिंह रावत, कुंवर रावत, सबल सिंह बिष्ट, आनंद व्यास, इंद्र सिंह रावत, केदार सिं...