बागपत, फरवरी 14 -- छपरौली। संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा गांव में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को शबगा गांव में स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेंद्र सिंह पंवार, चेयरमैन धर्मेन्द्र शर्मा तथा प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में सीनियर वर्ग में अनिकेत प्रथम, ईशान द्वितीय तथा आशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में निक्की पंवार प्रथम, काकुल शर्मा द्वितीय तथा शालू तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में राज प्रथम, हरदीप द्वितीय तथा विनीत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हिमिका सरो...