आरा, अगस्त 8 -- आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल कायमनगर में भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाली दिवस के रूप में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, राखी बनाना, बिना अग्नि पाक कला, सावन के कजरी पर नृत्य प्रस्तुति और सीआरपीएफ कैंप कोईलवर में वीर सैनिकों को रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालय के सचिव डॉ. अजय सिंह और निदेशक डॉ. आलोक सिंह ने संबोधन किया। डॉ. अजय सिंह ने भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति एवं सभ्यता को बचाए रखने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या ज़किया यास्मीन ने किया। मौके पर दीपक तिवारी, सत्यदेव सिंह, डॉ अमित उपाध्याय, रोशन सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, अमरेश मिश्रा व अन्य ने भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.