कुशीनगर, फरवरी 23 -- दुदही/ गौरीश्रीराम, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है। किंतु दुर्भाग्य है कि यहां के युवा पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करते जा रहे हैं। ऐसे में जगदीश पब्लिक स्कूल भारतीय सभ्यता और संस्कृति का परिचायक बनता जा रहा है। ये बातें पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने गौरीश्रीराम में कहीं। इनके बाद बिहार प्रांत के जमुहार विश्वविद्यालय के कुलपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि व्यक्ति अपने कृतित्व से अमर हो जाता है। जगदीश पब्लिक स्कूल की स्थापना से लेकर आज तक हमेशा इस विद्यालय में कुछ नया होता रहता है। इस विद्यालय में हनुमान जी और माता सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा करना विद्यालय की गरिमा को बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी विद्यालय क...