प्रयागराज, सितम्बर 20 -- साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था कैलाश गौतम संस्थान की ओर से शनिवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में डॉ. सरोज बिसारिया व बाबू जगदीश सहाय बिसारिया की स्मृति में शब्दोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति अशोक कुमार और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति ने कहा कि स्मृति समारोह हमारी परंपरा और संस्कृति का परिचायक है। अपने माता-पिता की पुस्तकों का प्रकाशन और पुस्तकों के लोकार्पण के माध्यम से हम अपने पुरखों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे लोकनाट्य निर्देशक अतुल यदुवंशी ने डॉ. सरोज बिसारिया के व्यक्तित्व और कृतित्व का रेखांकित किया। सीएमपी डिग्री कॉलेज में हिंदी विभाग की डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि साहित्यिक समारोह हमारे समाज को मनुष्य बने रहने की प्रेरणा देता हैं। सुध...