हरिद्वार, जनवरी 23 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में वसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कन्या गुरुकुल परिसर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार को इसका शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति प्रो. प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कृति और नवचेतना का प्रतीक है। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की स्थापना भी वसंत पंचमी पर कांगड़ी में हुई थी। वेद विभाग के प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि ऋग्वेद के अनेक मंत्रों में वसंत पंचमी का उल्लेख है। कल्चर अफेयर्स डीन डॉ. मुदिता अग्निहोत्री ने बताया कि रंगोली की विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। कुलसचिव प्रो. नवनीत ने सबको वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। डॉ. निशा शर्मा ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.