मुरादाबाद, जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मुरादाबाद की ओर से मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपदीय एवं मंडलीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद जनपद सहित मंडल के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में अग्रणी रही है। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए कार्यक्रम में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, लोकगीत, बांसुरी वादन, तबला, सिंथेसाइजर, गिटार वादन, लोक नृत्य, नाटक एवं रामलीला मंचन जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जनपद स्...