नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली, (प्र.सं.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को कहा कि संस्कृति केवल पहचान नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति का स्तंभ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत की अर्थव्यवस्था संस्कृति आधारित हो। उन्होंने 'ऑरेंज इकोनॉमी के रूप में सांस्कृतिक संपदा को निवेश के तौर पर देखने की बात कही। शेखावत मैत्रीबोध परिवार की ओर से आयोजित मैत्री कल्चरल इकोनॉमी समिट (एमसीईएस) को संबोधित कर रहे थे। मैत्रीबोध परिवार के संस्थापक मैत्रेय दादाश्रीजी ने योग और आयुर्वेद जैसे प्राचीन परंपराओं को वैश्विक आर्थिक शक्ति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...