गंगापार, फरवरी 6 -- प्रतापपुर ब्लॉक के श्रीमती गंगाजली देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक समारोह श्रद्धा, संस्कृति और प्रेरक संदेशों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक व समाजसेवी घनश्याम पांडेय ने कहा कि विद्यालयों का दायित्व केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि बच्चों को ऐसे संस्कार देना चाहिए जो उन्हें समाज और परिवार के लिए आदर्श नागरिक बनाएं। विशिष्ट अतिथि गरुण पांडेय ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और आचरण के प्रति सदैव सजग रहें तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में विनोद शंकर दुबे ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति और अनुशासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.