शामली, जनवरी 16 -- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत संस्कार भारती विद्यालय, ऊन में पांच किशोरी क्लबों की स्थापना की गई। किशोरी क्लबों की स्थापना का उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं मनोरंजन के प्रति भी रुचि बनाए रखें और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। विद्यालय में 10-10 छात्राओं के कुल पांच किशोरी क्लब गठित किए गए। इस अवसर पर क्लबों के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, हॉकी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री छात्राओं को वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुसुम पाल तोमर, कोऑर्डिनेटर सदफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...