हापुड़, मार्च 31 -- संस्कार भारती ने रविवार को चंदन-वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ किया। इसके बाद नगर के मुख्य बाजारों में लोगों को चंदन का तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक प्रतीक गुप्ता ने कहा की ललित कलाओं को समर्पित संस्कार भारती भारतीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रोन्नयन का कार्य करती है। जनसाधारण में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए चंदन वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 250 लोगों को चंदन लगाकर वंदन किया गया। इस मौके पर विनय शर्मा, राम प्रकाश बंसल, राजेंद्र राठी, रामनिवास कंसल, अशोक शर्मा, सुशील अग्रवाल, स्वास्तिक, नरेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.