मेरठ, फरवरी 13 -- मेरठ। अरुणम कॉलोनी जैन मंदिर में मनाए जा रहे पंचकल्याण्क महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। जैन मुनियों के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक कराया गया। पंडित प्रमोद शास्त्री और पुष्पेंद्र शास्त्री ने मंत्र आराधना, मोक्ष कल्याणक और हवन कराया। अनुमान सागर जी के सानिध्य में बच्चों को धार्मिक शैक्षिक संस्कार देते जैन धर्म पाठशाला की शुरुआत करायी गई। जैन मुनि अनुमान सागर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि संस्कार बढ़ते हैं तो पूज्यता बढ़ती है। जिससे आचरण आता है। धर्म का काम जोड़ना है और मन्दिर बनने से धर्म और समाज जुड़ता है। श्रृत सागर महाराज ने मोक्ष कल्याणक का महत्व बताते हुए कहा कि अष्ट करम के नाश से सिद्धत्व प्राप्त होता है, जो मोक्ष का करण है। मनुष्य के शरीर में क्रमश: मूलाधार चक्र जोकि पृथ्वीतत्व माना जाता है, उससे सम्यक दर्शन की प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.