ललितपुर, जनवरी 12 -- सुबह पंडित विनोद कुमार जैन शास्त्री बबीना के निर्देशन में मूलनायक भगवान चमत्कारी बाबा पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक कराया। फिर वात्सल्य मूर्ति बुंदेली संत मुनि सुव्रतसागर महाराज के मंगल सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना तथा सह प्रतिष्ठाचार्य अमित जैन शास्त्री इंदौर के निर्देशन में देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण जाप्यानुष्ठान के पश्चात ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं मंगल कलश की स्थापना हुई। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सबसे आगे मुनिश्री विराजमान रहे। डीजे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते युवा, सत्य-अहिंसा के जयकारे लगाते श्रद्धालु, मंगल कलश लिए 24 अष्टकुमारियां व महिलाएं, बग्गी में सवार माता-पिता, सौधर्म इंद्र तथा त्रय रथ में विराजमान श्रीजी के साथ प्रमुख इंद्र-इंद्राणी आकर्ष...